Samachar Nama
×

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3961 एक्टिव केस, केरल-महाराष्ट्र में सबसे अधिक नए केस, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना मरीजों की संख्या 3961 हो गई है। यह आंकड़ा 2 जून सुबह 7 बजे तक का है। इस आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 360 नए संक्रमण दर्ज किए....
sadfd

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना मरीजों की संख्या 3961 हो गई है। यह आंकड़ा 2 जून सुबह 7 बजे तक का है। इस आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 360 नए संक्रमण दर्ज किए गए हैं। इनमें से केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनके अनुसार, केरल में 64, महाराष्ट्र में 18 और दिल्ली में 61 नए मामले सामने आए हैं। केरल में फिलहाल 1400 सक्रिय मामले हैं और महाराष्ट्र में फिलहाल 506 मरीज हैं।

कोरोना से देश में अब तक 28 मौतें हुई हैं। यह आंकड़ा जनवरी 2025 से 31 मई तक का है। 30 मई की सुबह तक सिर्फ 7 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई थी, यानी पिछले 2 दिनों में मौतों का आंकड़ा बढ़ा है। शुक्रवार को मिजोरम में पहला कोरोना पॉजिटिव मिला है। कोरोना से जुड़ी सभी ताजा अपडेट के लिए न्यूज 24 से जुड़े रहें… देश में कोरोना के 3961 एक्टिव केस, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया किन राज्यों में है ज्यादा खतरा?

24 घंटे में यूपी में मिले नए केस

पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कोरोना के 32 नए केस सामने आए हैं और 1 मरीज ठीक हुआ है।

यूपी में कोरोना के कितने केस

उत्तर प्रदेश में कुल 149 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 13 मरीजों के ठीक होने की भी पुष्टि हुई है।

 जेएनयू में एडवाइजरी जारी

जेएनयू के हॉस्टल में भी कोरोना का एक मरीज मिला है। इसके बाद यहां भी हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है।

देश में कोरोना के मामले बढ़े हैं

कोरोना लाइव केस इन इंडिया: देश में कोरोना के एक्टिव मरीज बढ़े हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपडेट किया है कि भारत में फिलहाल 3961 मरीज हैं।

गुरुग्राम में 4 नए मामले मिले

कोरोना लाइव केस इन इंडिया: गुरुग्राम में भी कोविड-19 संक्रमण एक्टिव है। यहां 1 जून को 4 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे मरीजों की संख्या 11 हो गई है।

दिल्ली में 61 नए मरीज

कोरोना लाइव केस इन इंडिया: राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 2 दिनों में यहां 61 नए मरीज मिले हैं। ऐसे में राज्य में कोविड-19 के 436 एक्टिव मामले हो गए हैं।

महाराष्ट्र में मिले नए मामले

कोरोना लाइव केस इन इंडिया: राज्य में रविवार को कोरोना के 65 नए मामले मिले हैं, जिससे यहां कुल मामले 506 हो गए हैं।

केरल में कितने मरीज?

कोरोना लाइव केस इन इंडिया: केरल राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1400 है, जिसमें 64 नए मामले शामिल हैं। वहीं, 1 मौत की पुष्टि हुई है।

Share this story

Tags