इंटरव्यू के दौरान आशुतोष रांका पर बिल्ली का हमला, हाथ से निकला खून; दर्द से कराहते नजर आए
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका इन दिनों राजनीतिक विवादों के बीच चर्चा में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक इंटरव्यू के दौरान अचानक एक बिल्ली ने उन पर हमला कर दिया। बिल्ली के पंजे लगने से रांका के हाथ में चोट आ गई और खून निकलने लगा। घटना के बाद वह दर्द से कराहते हुए नजर आए।
इंटरव्यू के बीच अचानक हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक, आशुतोष रांका एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे। बातचीत के दौरान वह राजस्थान की राजनीति और तीसरे मोर्चे की संभावनाओं से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी दौरान इंटरव्यू ले रहे व्यक्ति की पालतू बिल्ली अचानक रांका के पास पहुंची और उनके हाथ पर पंजा मार दिया।बिल्ली के पंजे से लगी चोट के बाद रांका अचानक चौंक गए। उन्होंने तुरंत अपना हाथ संभाला और जिस अंगुली पर चोट लगी थी, उसे मुंह में दबा लिया। कुछ ही देर में उनकी अंगुली से खून निकलने लगा। उन्होंने दर्द जाहिर करते हुए कहा कि काफी जलन हो रही है।
दोबारा बिल्ली पास आई तो हुए सतर्क
घटना के बाद जब बिल्ली दोबारा रांका के पास आई तो वह सतर्क हो गए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बिल्ली को दूर हटाने की बात कही और कहा कि वह एक और खरोंच नहीं चाहते। इसके बाद बिल्ली को वहां से हटा दिया गया और इंटरव्यू आगे जारी रहा।
हाल ही में राजस्थान में विवादों में आए थे रांका
आशुतोष रांका इससे पहले राजस्थान में हुए एक विवाद को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। जयपुर के बगरू इलाके में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ था। रांका ने आरोप लगाया था कि उनके साथ मारपीट की गई, जबकि मामले को लेकर अलग-अलग पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए गए हैं।इस घटना के बाद रांका ने राजस्थान सरकार और पुलिस पर भी सवाल उठाए थे। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों और अन्य पक्षों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। मामला फिलहाल राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बिल्ली के हमले का वीडियो और घटना की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। जहां कुछ लोगों ने इसे एक सामान्य घटना बताया, वहीं कई यूजर्स ने वीडियो को लेकर मजेदार टिप्पणियां भी कीं।हालांकि, इस घटना में किसी बड़ी चोट की जानकारी सामने नहीं आई है। बिल्ली के पंजे से लगी खरोंच के बाद रांका ने इंटरव्यू जारी रखा।

