देशभर में मौसम के अलग-अलग रंग, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड तो दक्षिण में बारिश का दौर जारी
देशभर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं सुबह के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है, तो कहीं मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। उत्तर भारत के राज्यों में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में कई जगह पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। दूसरी ओर दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर जारी है।
नवंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम में आए इस बदलाव का असर जनजीवन पर भी दिखाई दे रहा है। सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ने की आशंका रहती है।
26 नवंबर मौसम अपडेट: उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट, दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
देशभर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं सुबह के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है, तो कहीं मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। उत्तर भारत के राज्यों में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कश्मीर घाटी के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 26 नवंबर के लिए कई राज्यों में कोहरे, भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है।
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 26 नवंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। सुबह के समय दृश्यता कम रहने से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। इके अलावा पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। ओडिशा में भी कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ सकता है। कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के साथ सर्दी का प्रभाव तेज हो गया है।
तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी
दक्षिण भारत में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। 26 नवंबर को केरल और माहे के साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।तमिलनाडु और पुडुचेरी में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। केरल में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ इलाकों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बिजली चमकने और गरज के साथ मौसम बदल सकता है। वहीं, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।
राजस्थान और मध्य भारत में मौसम रहेगा शुष्क
पश्चिम और मध्य भारत में 26 नवंबर को किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है। राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, तापमान में उतार-चढ़ाव और सुबह-शाम ठंड का असर महसूस किया जा सकता है।
मौसम विभाग ने दी सावधानी बरतने की सलाह
घने कोहरे वाले इलाकों में वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। वहीं, दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 नवंबर को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की स्थिति अलग-अलग बनी रहेगी। उत्तर भारत में कोहरा और ठंड, जबकि दक्षिण भारत में बारिश और गरज-चमक लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

