दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने फ्लाइट चढ़ने से रोका, घर का सोना-चाँदी भी किया बरामद, जानें पूरा मामला

ओमान के मोहम्मद इस्लाम ने हिंदू लड़की को भारत में बेचने की साजिश रची। राजस्थान की 18 साल की लड़की को सोशल मीडिया पर प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसका ब्रेनवॉश कर ओमान आने की योजना बनाई। तीन महीने पहले लड़की का पासपोर्ट भी बन गया था। लड़की को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी ले जाया गया। लेकिन पुलिस ने समय रहते लड़की को रोक लिया। मामला राजस्थान के चूरू जिले का है। लड़की के परिजनों ने यहां तारानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी अचानक घर से गायब हो गई है। एक लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गए हैं।
इसके बाद पुलिस ने तकनीक की मदद से लड़की का पता लगाया। लड़की की लोकेशन दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर मिली। यहां लड़की ने ओमान जाने वाली फ्लाइट में चेक-इन किया था। फिर चूरू पुलिस ने दिल्ली पुलिस, एयरपोर्ट सिक्योरिटी, भारतीय दूतावास से संपर्क किया। समय रहते लड़की को फ्लाइट में चढ़ने से रोक लिया गया। मोहम्मद इस्लाम का ब्रेनवॉश किया गया रविवार (29 जून, 2025) को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। चूरू एसपी जय यादव ने बताया कि लड़की की दोस्ती सोशल मीडिया पर ओमान के मस्कट में रहने वाले मोहम्मद इस्लाम से हुई थी। इस्लाम ने ही लड़की का ब्रेनवॉश किया और उसे प्रेम जाल में फंसाया। ओमान जाने का खर्च भी उठाया।
लड़की का इतना ब्रेनवॉश किया गया कि उसने तीन महीने पहले अपने परिवार से छुपकर पासपोर्ट बनवा लिया। फिर उसने अपने ही घर से सोना-चांदी और एक लाख रुपए चुराए और ओमान जाने की तैयारी में जुट गई। एसपी ने बताया कि इस्लाम ने लड़की के ओमान पहुंचने का पूरा इंतजाम किया था। साथ ही घर से एयरपोर्ट तक लड़की के लिए कैब भी बुक की थी।
लड़की फ्लाइट में बैठने वाली थी, तभी पकड़ी गई
एसपी जय यादव ने बताया कि लड़की ने दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन क्लियर कर लिया था। चूरू पुलिस की टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट एसीपी को ई-मेल भेजा। इसके बाद एयरपोर्ट एसएचओ से संपर्क किया गया। लड़की फ्लाइट की कतार में खड़ी थी। उसी समय दिल्ली पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया। चूरू पुलिस भी लड़की को वापस लाने के लिए दिल्ली पहुंची और उसे सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
ओमान पहुंचते ही बेच दी जाती: एसपी
एसपी ने बताया कि मोहम्मद इस्लाम पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर लड़की को बरगला रहा था। साथ ही ओमान आने के लिए उसका ब्रेनवॉश भी कर रहा था, जिसके लिए लड़की जा भी चुकी थी। अगर लड़की फ्लाइट में बैठ जाती तो वह ओमान पहुंच जाती। जहां लड़की को बेचा जा सकता था। या फिर मानव तस्करी में लिप्त हो सकती थी।