दिल्ली होटल अग्निकांड: जलती इमारत के सामने से गुजरकर भाग गया मालिक, वीडियो में जाने पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश होटल में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में गिरफ्तार होटल मालिक लवकेश बजाज ने पुलिस पूछताछ के दौरान कई अहम बातें स्वीकार की हैं।पुलिस के मुताबिक, आग लगने के दौरान लवकेश बजाज अपनी कार से जलती हुई होटल इमारत के पास से गुजरा था। हालांकि उसने वहां रुककर लोगों की मदद करने या राहत कार्य में शामिल होने के बजाय मौके से निकल जाना बेहतर समझा। पूछताछ में बजाज ने बताया कि वह घटना के बाद घबरा गया था और डर के कारण वहां से भाग गया।
आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने न तो किसी पीड़ित की मदद की और न ही सीधे अपने घर गया। इसके बजाय वह कई घंटों तक शहर में इधर-उधर घूमता रहा। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद उसका व्यवहार जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा है।बुधवार को फ्लरिश होटल में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते पांच मंजि इमारत को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। मृतकों में कई परिवार और दूसरे राज्यों से आए लोग भी शामिल थे।
घटना के कुछ घंटों बाद ल्ली पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अब होटल में सुरक्षा मानकों, फायर सेफ्टी इंतजामों और संभावित लापरवाही के पहलुओं की भी जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे ने राजधानी में होटल और व्यावसायिक इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं पीड़ित परिवारों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

