केजरीवाल-सिसोदिया की रिहाई के खिलाफ आज दिल्ली HC में सुनवाई, CBI ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को दी चुनौती
CBI ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को रद्द करने की मांग की है। अपील पर जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा की अगुवाई वाली बेंच सुनवाई करेगी।
27 फरवरी के आदेश को गलत बताया गया
CBI ने कहा है कि 27 फरवरी को दिया गया आदेश साफ तौर पर गैर-कानूनी और गलत है। वकील मनु मिश्रा और गरिमा सक्सेना की अपील में जांच एजेंसी ने कहा कि मामले की जांच कर रहे CBI अधिकारी के खिलाफ विभाग की कार्रवाई चौंकाने वाली है।

