Samachar Nama
×

CM रेखा गुप्ता ने कांवड़ यात्रा और मानसून तैयारियों की समीक्षा की, जर्जर सरकारी स्कूलों के कायाकल्प पर भी लिया अपडेट

CM रेखा गुप्ता ने कांवड़ यात्रा और मानसून तैयारियों की समीक्षा की, जर्जर सरकारी स्कूलों के कायाकल्प पर भी लिया अपडेट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमेटी (DDC) एपेक्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों और मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए किए गए इंतजामों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और सभी जिलाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान सभी जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में चिन्हित दो-दो जर्जर सरकारी विद्यालयों के कायाकल्प के लिए किए गए कार्यों और उनकी प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इसके अलावा राजधानी में मानसून के मद्देनजर जल निकासी व्यवस्था, संवेदनशील इलाकों में जलभराव रोकने के उपाय, नालों की सफाई और आपातकालीन तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं। साथ ही उन्होंने मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

Share this story

Tags