Samachar Nama
×

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश की सादगी की मिसाल! 60 लाख के रेनोवेशन टेंडर को किया रद्द, कहा– जनता की भलाई पहले

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश की सादगी की मिसाल! 60 लाख के रेनोवेशन टेंडर को किया रद्द, कहा– जनता की भलाई पहले

दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास के नवीनीकरण के लिए जारी 60 लाख रुपये के टेंडर को रद्द कर दिया है। विभाग द्वारा 7 जुलाई को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से यह निर्णय लिया गया।

यह टेंडर 4 जुलाई को खोला जाना था, लेकिन प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए इसे रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के बंगले में बिजली की फिटिंग और अन्य तकनीकी कार्य करवाने की योजना थी। इसके लिए 60 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसी साल फरवरी में कार्यभार संभाला था, उन्हें जून महीने में राज निवास मार्ग स्थित बंगला नंबर 1 आवंटित किया गया था। यह बंगला टाइप-7 श्रेणी का है।

टेंडर रद्द करने का फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब विपक्षी दलों ने इस खर्च की कड़ी आलोचना की थी। टेंडर जारी होने के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर 'माया महल' और 'रंग महल' बनाने का आरोप लगाया था और इसे जनता के पैसे की बर्बादी बताया था। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों का बचाव करते हुए कहा कि यह काम विलासिता के लिए नहीं बल्कि सरकारी प्रक्रिया का नियमित हिस्सा है और इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है।

Share this story

Tags