दिल्ली IRS अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी राहुल मीणा से पूछताछ जारी
दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा ने वारदात के बाद अपने भाई को फोन कर स्वीकार किया कि उसने गंभीर अपराध किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने फोन पर कहा कि “मैं मरने वाला हूं, मैंने कांड कर दिया है”, जिसके बाद यह कॉल जांच में एक अहम सुराग के रूप में सामने आया है। पुलिस इस कॉल की रिकॉर्डिंग और कॉल डिटेल्स की भी जांच कर रही है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, यह भी सामने आया है कि दिल्ली में हत्या की घटना से कुछ घंटे पहले आरोपी अलवर में भी एक अन्य महिला से जुड़ी घटना में शामिल था। हालांकि, इन सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही की जाएगी।
फिलहाल दिल्ली पुलिस और संबंधित जांच टीमें पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही हैं। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है और उसके पिछले गतिविधियों, यात्रा रिकॉर्ड और संपर्कों को भी खंगाला जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम की कड़ियां स्पष्ट हो सकती हैं।

