Samachar Nama
×

ग्राइंडर से शिवलिंग काटने की कोशिश, गाजियाबाद में हो गया बवाल; पुलिस बल तैनात
 

ग्राइंडर से शिवलिंग काटने की कोशिश, गाजियाबाद में हो गया बवाल; पुलिस बल तैनात

गाजियाबाद में शिवलिंग को ग्राइंडर से काटने की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा स्थित एक शिव मंदिर की बताई जा रही है। आरोप है कि एक महिला मंदिर के अंदर ग्राइंडर लेकर पहुंची और शिवलिंग को काटने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान ग्राइंडर चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देखकर महिला अपना सामान वहीं छोड़कर फरार हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

ग्राइंडर की आवाज सुनकर मंदिर पहुंचे लोग

जानकारी के मुताबिक, मंदिर से ग्राइंडर चलने की आवाज आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। लोग मंदिर की तरफ पहुंचे तो वहां एक महिला कथित तौर पर शिवलिंग को काटने का प्रयास कर रही थी। लोगों की मौजूदगी बढ़ते ही महिला मौके से भाग निकली।पुलिस के अनुसार, महिला ग्राइंडर और अन्य सामान मौके पर ही छोड़ गई। पुलिस ने इन सामानों को कब्जे में ले लिया है। अब इन्हीं के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने मंदिर और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का प्रयास है कि फुटेज के जरिए महिला की पहचान की जा सके और यह पता लगाया जा सके कि वह मंदिर तक कैसे पहुंची थी।बताया गया है कि मंदिर बाईपास चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी गई। लोगों ने मंदिर के आसपास सुरक्षा और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

देर रात हुई घटना

पुलिस को घटना की सूचना बुधवार देर रात करीब दो बजे मिली। सूचना मिल ही पुलिस टीम मंदिर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ CCTV फुटेज की मदद से आरोपी महिला तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वजह और महिला की पहचान स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मौके से मिले सामान को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Share this story

Tags