Samachar Nama
×

भाजपा अध्‍यक्ष JP. Nadda आज से दादर एवं नगर हवेली व दमन एवं दीव के दो दिवसीय दौरे पर, प्रदेश ईकाई कोर कमेटी नेताओं के साथ करेंगे बैठक, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार से दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के दो दिवसीय राजनीतिक दौरे पर रहेंगे.....
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार से दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के दो दिवसीय राजनीतिक दौरे पर रहेंगे।

दिल्ली न्यूज डेस्क !!! भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार से दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के दो दिवसीय राजनीतिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान नड्डा भाजपा की प्रदेश ईकाई के पदाधिकारियों और कोर कमेटी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और साथ ही क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

J P Nadda on three-day visit to West Bengal from Friday

नड्डा गुरुवार को शाम 6 बजे के लगभग दमन एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा और उनके सम्मान में एयरपोर्ट के बाहर एक बाइक रैली भी निकाली जाएगी। नड्डा दमन में पार्टी की प्रदेश ईकाई के पदाधिकारियों और कोर कमेटी नेताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन शुक्रवार को दमन में आयोजित क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Share this story