फांसी के फंदे पर लटका मिला था महिला का शव, दोषी पति और जेठ को आजीवन कारावास की सजा
महिला की हत्या कर फांसी पर लटकाने के मामले में न्यायालय ने दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी राजू कुरे ने अपने भाई मनोज कुरे के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। दोनों ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत तरदा गांव में 28 वर्षीय सुनीता कुरे का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला था। मृतका सुनीता के पति राजू कुरे और देवर मनोज कुरे ने घटना की सूचना उरगा थाने में दी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मृतका के माता-पिता और परिजनों का बयान दर्ज किया है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उसका दामाद राजू कुरे शादी के बाद से ही पैसे की मांग कर रहा था और उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। उन्होंने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। जांच में पता चला कि राजू कुरे ने अपने भाई मनोज कुरे के साथ मिलकर पीड़िता की गला दबाकर हत्या की और उसे फांसी पर लटका दिया। अदालत ने इस मामले में दोनों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

