छोड़कर चली गई पत्नी तो नौ साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, आए दिन करता ये घिनौना काम
दीपका थाना क्षेत्र में एक सौतेला पिता अपनी नौ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पड़ोसियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश कुजूर (38) उर्फ बच्चन पांडे की हरकतों के चलते उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद अखिलेश ने एक शादीशुदा महिला से शादी कर ली। महिला की पहले से एक बेटी है। अखिलेश दोनों के साथ रहने लगा, लेकिन कुछ समय बाद महिला ने भी उसे छोड़ दिया। अब अखिलेश और उसकी सौतेली बेटी दोनों साथ रह रहे थे। अखिलेश की नीयत अपनी बेटी पर ठीक नहीं थी। वह आए दिन उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करता था। इतना ही नहीं, अखिलेश उसके साथ दुष्कर्म भी करता था। जब पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो मामला पुलिस तक पहुंचा।
सहायक उपनिरीक्षक जितेश सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि आरोपियों द्वारा की गई इस हरकत से आसपास के इलाके में रोष है। लोगों का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में कानून सख्त बनाए गए हैं और आरोपियों को सजा भी मिल रही है। फिर भी ऐसी घटनाओं का होना चिंता का विषय है।

