
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महासमुंद पहुंचे। मचेवा हेलीपैड पर प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक राजू सिन्हा, भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री साय का स्वागत किया।
भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने किडनी रोगियों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की व्यवस्था को जाना तथा प्रबंधन से जानकारी प्राप्त की। जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री जिला पंचायत के लिए रवाना होंगे। वे जिला पंचायत सभाकक्ष में सभी विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री तिहाड़ में पत्रकारों से मुलाकात कर सुशासन की जानकारी साझा करेंगे।