उड़ान भरते ही अहमदाबाद में क्रैश हुआ विमान, 242 यात्रियों के सवार होने की खबर

गुजरात के अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान में 242 लोग सवार थे। एयर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही मेघना नगर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आसमान में धुआं और तेज धमाके से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। यात्रियों की सूची में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी दर्ज बताया जा रहा है। उनकी सीट संख्या 2डी थी।
देखें हादसे का वीडियो
एयर इंडिया ने भी ट्वीट कर घटना की पुष्टि की है। फ्लाइट संख्या AI171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इस विमान की क्षमता 300 से अधिक यात्रियों की बताई जा रही है।
फायर ऑफिसर जयेश खड़िया ने बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लग गई और आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर भेज दी गई हैं। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जी.एस. मलिक ने बताया, "एयरपोर्ट के पास मेघना नगर में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
सूत्रों के मुताबिक, यह विमान एयर इंडिया का था। दुर्घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बचाव के लिए मेडिकल टीम रवाना हो गई है। दुर्घटना के बाद सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने घटना की जानकारी ली है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
यह दुर्घटना मेघना नगर इलाके में हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। सोशल मीडिया पर विमान दुर्घटना के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। जिसमें दुर्घटनास्थल से आसमान में धुएं के काले बादल उठते नजर आ रहे हैं।
इस विमान में कई वीवीआईपी लोग भी सवार थे। दुर्घटना के बाद सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। नागरिक विमान दुर्घटना में 1200 बेड लगाए गए थे।