
प्राप्त जानकारी के अनुसार पथरी कला गांव निवासी यशवंत वर्मा (25) की शादी सात माह पहले नंदिनी वर्मा (20) से हुई थी। यशवंत वर्मा को अपनी पत्नी नंदिनी वर्मा के चरित्र पर संदेह था। इससे विवाद उत्पन्न हो गया। अभी एक दिन पहले ही यशवंत नंदिनी को उसके माता-पिता के घर से लाया था। शुक्रवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
गुस्से में आकर यशवंत वर्मा ने अपनी पत्नी नंदिनी वर्मा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर से निकल गया। कुछ समय बाद यशवंत वर्मा ने गांव के बाहर एक खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवविवाहित जोड़ा