सीएम साय ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, नक्सलवाद समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह से राज्य में माओवाद विरोधी अभियानों में हाल ही में मिली सफलताओं और बस्तर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि राज्य की नई रणनीति और केंद्र के निरंतर सहयोग से नक्सल विरोधी अभियान निर्णायक दौर में पहुंच गए हैं। पिछले डेढ़ साल में चलाए गए सघन अभियानों के सार्थक परिणाम सामने आए हैं, जिनमें 1,428 माओवादियों का आत्मसमर्पण भी शामिल है, जो पिछले पांच साल की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है।