Samachar Nama
×

सीएम साय ने 223.88 करोड़ के 66 विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन, अहमदाबाद हादसे पर जताया दुख

सीएम साय ने 223.88 करोड़ के 66 विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन, अहमदाबाद हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा प्रवास के दौरान 223.88 करोड़ रुपए की लागत से 66 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 24.11 करोड़ रुपए के 16 कार्यों का लोकार्पण व 199.77 करोड़ रुपए के 50 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को अत्यंत दुखद बताया और कहा कि विमान में बड़ी संख्या में लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल जिला प्रशासन व पुलिस अलर्ट है और मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, कलेक्टर अजीत वसंत व एसपी सिद्धार्थ तिवारी मौजूद थे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कोरबा जिला जेल के समीप स्थित ऑडिटोरियम में रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला।

Share this story

Tags