Samachar Nama
×

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 14 फरवरी को ये दिन मानाने का किया ऐलान, युवाओं को वेलंटाइन नहीं ये दिन मानाने की दी नसीहयत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने सरल स्वभाव के कारण अक्सर लोगों से घिरे रहते हैं। रविवार को सीएम विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के कंडोरा गांव पहुंचे. यहां सीएम साय मातृ पितृ पूजन समिति जशपुर द्वारा आयोजित....
samacharnama.com

छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क !! छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने सरल स्वभाव के कारण अक्सर लोगों से घिरे रहते हैं। रविवार को सीएम विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के कंडोरा गांव पहुंचे. यहां सीएम साय मातृ पितृ पूजन समिति जशपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने की भी घोषणा की. इसके साथ ही सीएम ने इस खास मौके पर अपने अतीत को भी याद किया.

अपने माता-पिता का सम्मान करें

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि हम सभी को अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए. किसी भी इंसान के लिए उसके माता-पिता भगवान से भी बड़े होते हैं। इस दुनिया में माता-पिता सबसे महत्वपूर्ण हैं। भगवान गणेश ने भी तीर्थयात्रा पर जाने के बजाय अपने माता-पिता (भगवान शिव और माता पार्वती) की परिक्रमा करके खुद को प्रथम पूज्य देवता बना लिया। इसके साथ ही सीएम साय ने भगवान राम और श्रवण की कहानी भी याद दिलाई.

सीएम साय ने आदिवासियों के साथ किया डांस

हाल ही में आदिवासी लोकनृत्य कार्यक्रम में विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में मांदर की धुन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव खुद को रोक नहीं पाए और उन लोगों के साथ लोक नृत्य करने लगे. इतना ही नहीं उन्होंने यहां ड्रम भी बजाया. बाद में पता चला कि वह मांझे लोक कलाकार हैं. वहीं सीएम विष्णुदेव साय के मन में आदिवासी संस्कृति के प्रति आदर और सम्मान देखकर जनता को खुशी हुई.

Share this story