राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 13 लोगों की दुखद मौत हो गई। यह दुर्घटना खरोरा-बलोदा बाजार मार्ग पर उस समय हुई जब लोग माजदा वाहन में सवार होकर बच्चों के जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माजदा वाहन जैसे ही खरोरा क्षेत्र में पहुंचा, उसे विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं, 2 लड़कियां, 1 लड़का और एक 6 महीने का बच्चा शामिल हैं।
दुर्घटना में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज रायपुर में भर्ती कराया गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
घटना की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

