कोयला घोटाले में एक और गिरफ्तारी: मरवाही से विनोद सहाय का करीबी शेख जफर गिरफ्तार

बहुचर्चित कोयला घोटाले में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल पुलिस ने मध्यप्रदेश के जीपीएम जिले के मरवाही से शेख जफर को गिरफ्तार किया है। शेख जफर इस घोटाले के मुख्य आरोपी विनोद सहाय का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है।
पहले भी हो चुकी है मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी
इससे पहले 25 जून 2025 को भोपाल पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची से मुख्य साजिशकर्ता विनोद सहाय को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसियों को लंबे समय से उसकी तलाश थी।
भोपाल रवाना हुई पुलिस टीम
गिरफ्तारी के बाद शेख जफर को भोपाल पुलिस अपने साथ रवाना कर चुकी है। उससे घोटाले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और लिंक सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।
क्या है कोयला घोटाला?
बताया जा रहा है कि यह घोटाला करोड़ों रुपये के अवैध कोयला खनन और परिवहन से जुड़ा है, जिसमें फर्जी दस्तावेज, प्रभावशाली नेटवर्क और अधिकारियों की मिलीभगत के जरिये बड़ा घोटाला अंजाम दिया गया।