Samachar Nama
×

आखिर क्यों पूर्व IPS आनंद मिश्रा ने छोड़ी जन सुराज? किया चौकाने वाला खुलासा

बिहार में विधानसभा चुनाव की आहट से पहले ही प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। आईपीएस आनंद मिश्रा ने चुनाव प्रचार अभियान में जन सुराज से पहले ही इस्तीफा दे दिया और उन्होंने जन सुराज की युवा इकाई का पद भी छोड़ दिया....
sadfsd

बिहार में विधानसभा चुनाव की आहट से पहले ही प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। आईपीएस आनंद मिश्रा ने चुनाव प्रचार अभियान में जन सुराज से पहले ही इस्तीफा दे दिया और उन्होंने जन सुराज की युवा इकाई का पद भी छोड़ दिया। कहा जा रहा था कि प्रशांत किशोर से नाराज़गी के चलते आनंद मिश्रा ने जन सुराज को अलविदा कहा। हालाँकि, अब उन्होंने पार्टी छोड़ने के पीछे की वजह का खुलासा किया है।

बक्सर से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ा था

गौरतलब है कि आनंद मिश्रा बक्सर संसदीय सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा और वे चौथे स्थान पर रहे। बताया जाता है कि वे बक्सर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। हालाँकि, भाजपा ने मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया। चुनाव में हार के बाद वे जन सुराज में शामिल हो गए।

आनंद मिश्रा ने जन सुराज क्यों छोड़ा?

पूर्व आईपीएस ने एक पॉडकास्ट में जन सुराज छोड़ने का खुलासा किया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह का खुलकर नाम लिया है। उन्होंने उदय सिंह पर कई आरोप भी लगाए हैं। ऐसी जगह जाकर मैंने गलत किया। एक आदमी पैसे के दम पर अपना साम्राज्य खड़ा करना चाहता है। बिहार का नाम बेचना चाहता है। मैं प्रशांत जी का सम्मान करता हूँ, लेकिन उदय सिंह ने पार्टी में बखेड़ा खड़ा कर दिया है। मैंने उदय सिंह की वजह से ही पार्टी छोड़ी थी।

असम के मुख्यमंत्री के करीबी पूर्व आईपीएस

आनंद मिश्रा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के करीबी माने जाते हैं। बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करने आए सरमा ने कहा था कि आनंद मिश्रा ने बिहार में भाजपा की सेवा करने के लिए उनसे वीआरएस माँगा था। आनंद मिश्रा ने उनसे साफ़ कह दिया था कि उन्हें पार्टी से टिकट नहीं चाहिए। वह सिर्फ़ भाजपा की सेवा करना चाहते हैं। असम के मुख्यमंत्री ने बाद में यह भी कहा कि वह अब आनंद को असम ले जाएँगे। उनसे कहेंगे कि अब यहीं रहें।

Share this story

Tags