बिहार के 14 जिलों में ठनका और आंधी की चेतावनी, कहां होगी बारिश; आगे कैसा रहेगा मौसम

मंगलवार को पटना में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बादल छाए रहने तथा एक-दो स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश होने की संभावना है। बिहार के 14 जिलों में मंगलवार को बिजली गिरने और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तर बिहार में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।
अगले चार दिनों में तापमान में वृद्धि होगी
अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके कारण लोगों को भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, भागलपुर और बांका जिले में एक-दो स्थानों पर आंधी और तेज हवा चलने की चेतावनी है.
पटना में आर्द्रता
सोमवार सुबह से ही राजधानी में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में धूप निकल आई। पटना के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान कम होने के बावजूद लोगों को आंशिक गर्मी का अनुभव हुआ क्योंकि वातावरण में आर्द्रता 63 प्रतिशत थी।
पूर्वी बिहार में बारिश
सोमवार को बिहार के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान बक्सर में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान किशनगंज में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 17 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान, अधिकांश
किशनगंज के तेबपुर में 136.2 मिमी बारिश हुई, जबकि औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, बांका और किशनगंज में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।