Samachar Nama
×

आज सदन में पेश हुए ये 6 विधेयक, विपक्ष ने सदन से किया वॉक आउट

आज सदन में पेश हुए ये 6 विधेयक, विपक्ष ने सदन से किया वॉक आउट

सत्ता पक्ष और विपक्षी विधायकों के हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में पहुँच गए हैं। विपक्ष ने जमकर हंगामा किया है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025 विधानसभा में पेश किया गया है। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही चल रही है। विपक्षी विधायकों ने बेल में आकर विरोध जताया। विपक्ष ने विधेयक का विरोध करते हुए सदन से बहिर्गमन किया।

सदन में नीतीश-तेजस्वी के बीच बहस
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच तीखी बहस हुई। विपक्ष के हंगामे और सत्ता पक्ष की बहस के दौरान स्पीकर नंदकिशोर यादव ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने का निर्देश दिया। दरअसल, तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन के दौरान कहा था कि सदन के अंदर SIR मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। लालूजी कहते हैं, "वोट का राज, छोटे का राज"। हम SIR का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग जो प्रक्रिया अपना रहा है, वह सही नहीं है। हम इसका विरोध कर रहे हैं। 2003 से इसी आधार पर चुनाव हो रहे हैं, क्या इसी आधार पर चुनाव फर्जीवाड़ा करके हुए थे? क्या नीतीश कुमार फर्जीवाड़ा करके मुख्यमंत्री बने हैं? क्या मैं फर्जीवाड़ा करके विधायक बना हूँ?

Share this story

Tags