Samachar Nama
×

भागलपुर में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के भागलपुर से एक दर्दनाक और संदिग्ध मामला सामने आया है। प्राइवेट हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।मामला बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर स्थित विंध्यवासिनी लॉज का है, जहां छात्रा सृष्टि सिंह कुछ ही घंटे पहले रहने के लिए शिफ्ट हुई थी। वह मूल रूप से अररिया की रहने वाली थी।

जानकारी के अनुसार, घटना से पहले छात्रा वीडियो कॉल पर किसी लड़के से बात कर रही थी। इसके बाद वह अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।हॉस्टल प्रबंधन और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है, जिसमें छात्रा के कॉल डिटेल और मोबाइल डेटा भी शामिल हैं।

फिलहाल, यह मामला आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।इस घटना से परिजनों और छात्रों में गहरा शोक और चिंता का माहौल है।

Share this story

Tags