गयाजी के रास्ते नई दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए चलेगी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए रूट और टाइमिंग

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे नई दिल्ली और भुवनेश्वर के बीच गया होते हुए विशेष सुपरफास्ट आरक्षित एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04060/04059 चला रही है। यह ट्रेन 24 मई 2025 से 14 जून तक नई दिल्ली से प्रत्येक शनिवार और 25 मई 2025 से 15 जून 2025 तक भुवनेश्वर से प्रत्येक रविवार को चलेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 4 ट्रिप लगाए जाएंगे। इस ट्रेन की यात्रा नई दिल्ली से शुरू होगी और गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया जंक्शन, कोडरमा, गोमो, आद्रा, बांकुरा, मिदनापुर, हिजली, जलेश्वर, बालासोर, जाजपुर रोड होते हुए भुवनेश्वर पहुंचेगी।
नई दिल्ली से ट्रेन (04060) सुबह 09:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 04:40 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन 22:25 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी और 22:35 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद 23:40 बजे सासाराम पहुंचेगी और 23:42 बजे रवाना होगी तथा सुबह 02:20 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी और 02:25 बजे रवाना होगी।
भुवनेश्वर से वापसी ट्रेन (04059) भुवनेश्वर से 19:00 बजे प्रस्थान करेगी, अगले दिन 08:45 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी और 08:50 बजे प्रस्थान करेगी। सासाराम में आगमन का समय 10:13 बजे तथा प्रस्थान का समय 10:15 बजे है, तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर आगमन का समय 11:30 बजे तथा प्रस्थान का समय 11:40 बजे है। यह ट्रेन अगले दिन 00:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।