Samachar Nama
×

प्रतिशोध में सात लोगों को मारी गोली, दो की मौत, कई घायल

प्रतिशोध में सात लोगों को मारी गोली, दो की मौत, कई घायल

भोजपुर में अपराधियों ने सात लोगों पर गोलीबारी की, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत बेहद गंभीर है। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में घटी। मृतकों की पहचान राहुल कुमार और लवकुश कुमार के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पूर्व के विवाद के कारण यह घटना घटी है। दो वर्ष पूर्व मुखिया पुत्र बबलू सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया गया था, जिसके बाद आज की घटना को बदले की भावना से अंजाम दिए जाने का संदेह है।  पुलिस का कहना है कि आज मारे गए दोनों लोग पहले भी लोगों पर गोली चलाने और उन्हें घायल करने के आरोप में जेल जा चुके थे। घटना के बाद कई थानों की पुलिस गांव के सदर अस्पताल पहुंच गई है और घटना की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

Share this story

Tags