Samachar Nama
×

बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली शपथ, वीडियो में देंखे नीतीश के बेटे निशांत कुमार पहली बार बने मंत्री

बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली शपथ, वीडियो में देंखे नीतीश के बेटे निशांत कुमार पहली बार बने मंत्री

बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का कैबिनेट विस्तार किया गया। मुख्यमंत्री बनने के 22 दिन बाद हुए इस मेगा विस्तार में कुल 32 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।राज्यपाल की मौजूदगी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नई कैबिनेट का स्वरूप सामने आया, जिसमें सभी प्रमुख सहयोगी दलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। नई कैबिनेट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 15, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के 13, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 2, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) से एक-एक मंत्री शामिल किए गए हैं।

सबसे खास बात यह रही कि एक ही बार में कई विधायकों ने शपथ ली और मंत्रिमंडल को विस्तार दिया गया। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण के दौरान 5-5 विधायकों ने समूह में शपथ ली, जिससे कार्यक्रम बेहद भव्य और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बन गया।इस कैबिनेट विस्तार की सबसे बड़ी चर्चा का विषय मुख्यमंत्री के परिवार से जुड़ा नाम रहा। नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह और दिलीप जायसवाल ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

निशांत कुमार के मंत्री बनने को बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि यह पहली बार है जब वे औपचारिक रूप से सरकार का हिस्सा बने हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इससे नई सरकार की रणनीतिक और संगठनात्मक मजबूती को संकेत मिलता है।समारोह के दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक नेता, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को राज्य की नई राजनीतिक संरचना के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें गठबंधन दलों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश स्पष्ट नजर आई। फिलहाल नई कैबिनेट से उम्मीद की जा रही है कि यह राज्य में विकास योजनाओं को तेज गति देगी और गठबंधन सरकार की स्थिरता को मजबूत करेगी।

Share this story

Tags