'समस्तीपुर जाएगी ट्रॉफी!' जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी का मजेदार अंदाज, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का चुलबुला अंदाज देखने को मिला। सीरीज की ट्रॉफी हाथ में आते ही वैभव ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'समस्तीपुर जाएगी ट्रॉफी!' उनका यह बयान सुनकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे। वैभव का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिकेट फैंस को उनका बेबाक और मजेदार अंदाज खूब पसंद आ रहा है।
बिहार के समस्तीपुर से ताल्लुक रखने वाले वैभव सूर्यवंशी कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। मैदान पर अपने आक्रामक खेल और शानदार बल्लेबाजी के लिए चर्चा में रहने वाले वैभव मैदान के बाहर भी अपने सरल और चुलबुले व्यवहार से लोगों का दिल जीत रहे हैं।
सीरीज जीतने के बाद जब खिलाड़ियों के हाथ में ट्रॉफी आई तो वैभव ने अपने गृह जिले समस्तीपुर का जिक्र करते हुए यह मजेदार टिप्पणी की। उनकी इस बात से यह भी जाहिर हुआ कि इतनी बड़ी उपलब्धि के बीच उन्हें अपने गृह जिले और वहां के लोगों की याद है।
सोशल मीडिया पर फैंस को पसंद आया अंदाज
वैभव के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। फैंस उनकी बात पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स उनके इस अंदाज को बिहार की मिट्टी से जुड़ाव बता रहे हैं। कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में पहचान बनाने वाले वैभव का यह वीडियो एक बार फिर उन्हें चर्चा में ले आया है।
वैभव सूर्यवंशी की खासियत सिर्फ उनकी बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी है। क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों का सामना करने वाले वैभव मैदान के बाहर अपनी मासूमियत और मजाकिया अंदाज से भी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

