Samachar Nama
×

ROTAS रोहतास में लड़की को छेड़ रहे थे मनचले, प्रोटेस्ट करने पर पेट्रोल छिड़क घ

पीड़ित ने बताया कि गांव के ही रूदल व तेजदीप छेड़खानी कर रहे थे। ये दोनों अक्सर गांव में शराब पीकर बहन-बेटियों के साथ छेड़खानी एवं मारपीट करते हैं। घटना के बाद गांव में तनाव है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बिहार न्यूज़ डेस्क !!!  घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।घटना से आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी की। यह मामला रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धनकढ़ा गांव का है।पीड़ित सर्वजीत राम ने बताया, 'मंगलवार शाम गांव की एक लड़की के साथ धनकाढा़ गांव के नजदीक कुछ मनचले छेड़खानी कर रहे थे। इसका विरोध किया तो वे धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद देर रात हम लोग घर में सो रहे थे, तभी कुछ बदमाश आए और पेट्रोल छिड़कर घर में आग लगा दी। आग की लपटों को देखकर पूरा परिवार घर बाहर निकला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने में जुट गया।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया'।पीड़ित ने बताया कि गांव के ही रूदल व तेजदीप छेड़खानी कर रहे थे। छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने किसान के घर में आग लगा दी। परिवार बाल-बाल बच गया। मनचलों ने पेट्रोल डाल कर आग लगाई थी, जिससे बारिश के बावजूद आग नहीं बुझ पाई।ये दोनों अक्सर गांव में शराब पीकर बहन-बेटियों के साथ छेड़खानी एवं मारपीट करते हैं। घटना के बाद गांव में तनाव है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Share this story