Samachar Nama
×

सीवान में ज्वैलरी दुकान में बदमाशों ने हथियार के बल पर की लूट, 18 लाख कीमती सोना-चांदी लूटकर फरार

सीवान में ज्वैलरी दुकान में बदमाशों ने हथियार के बल पर की लूट, 18 लाख कीमती सोना-चांदी लूटकर फरार

जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते दिख रहे हैं और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ताज़ा घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोड़ीपाकड़ गांव की है, जहां मंगलवार को हथियारबंद छह नकाबपोश अपराधियों ने मनमोहित ज्वेलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े धावा बोल दिया।

बताया जाता है कि लुटेरों ने दुकान से करीब 18 लाख रुपये के सोने–चांदी के गहने लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने आसपास दहशत फैलाने के लिए लगातार पांच राउंड हवाई फायरिंग भी की और फिर बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है, लेकिन लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

Share this story

Tags