दिल्ली-NCR में बारिश-आंधी, UP-बिहार से राजस्थान-MP तक बदला मौसम, अगले तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट

देश की राजधानी दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने से शनिवार सुबह मौसम सुहावना हो गया। जिन क्षेत्रों में बारिश हुई उनमें चांदनी चौक और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास का क्षेत्र शामिल था। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी रविवार को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके अलावा, राजधानी के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा 5 और 6 मई को बिहार और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में तूफान आने की संभावना है।
दिल्ली एनसीआर में बारिश और तूफान की चेतावनी
शनिवार दोपहर से दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना है। शनिवार को बारिश और तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह स्थिति एक सप्ताह तक बनी रह सकती है।
दिल्ली एनसीआर के अलावा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में भी 6-7 मई को कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कई हिस्सों में करीब एक सप्ताह तक आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। जिसके कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
अगले तीन दिनों में तापमान कैसा रहेगा?
रविवार को दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।