'कांग्रेस के समर्थन से बिहार में 15 साल तक जंगल राज', प्रशांत किशोर बोले- मांफी मांगे राहुल गांधी
जन सुराज संयोजक प्रशांत किशोर ने अपनी 'बिहार बाढ़ यात्रा' के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। चेनारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी से बिहार की जनता से माफ़ी मांगने की मांग की।
कांग्रेस के समर्थन से बिहार में 15 साल तक 'जंगल राज'
प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें बिहार की जनता से तीन बातों के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए। पहली बात, कांग्रेस के समर्थन से बिहार में 15 साल तक 'जंगल राज' चलता रहा। प्रशांत किशोर का इशारा लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर था, जिसे कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था।
राहुल गांधी को माफ़ी मांगनी चाहिए
दूसरी बात, प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस ने 45 साल तक बिहार पर राज किया, फिर भी राज्य को गरीब बनाए रखा। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बाद भी कांग्रेस बिहार के विकास के लिए कुछ खास नहीं कर पाई, जिसके लिए राहुल गांधी को माफ़ी मांगनी चाहिए।

