मॉरीशस में बिहारी अंदाज में हुआ पीएम मोदी का वेलकम PM बोले- ‘यादगार स्वागत भईल’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंच गए हैं। वहां उनका बिहारी परंपरा के साथ स्वागत किया गया। कलाकारों ने प्रधानमंत्री के स्वागत में पारंपरिक भोजपुरी गीत गाया। राजधानी पोर्ट लुईस में महिला कलाकारों की प्रस्तुति से पीएम मोदी खुश नजर आए। उन्होंने ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को मॉरीशस पहुंचे। सबसे पहले सर शिवसागर रामगुलाम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद राजधानी पोर्ट लुईस में महिला कलाकारों के एक समूह ने बिहारी लोकगीतों के साथ उनका स्वागत किया। गीत गायन के सांस्कृतिक महत्व को मान्यता देते हुए, इसे दिसंबर 2016 में यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में अंकित किया गया था।
'धन्य है, धन्य है हमारा देश, मोदी जी आ गए'
पीएम मोदी के सम्मान में महिला कलाकारों ने कुछ यूं गाया गीत, 'धन्य है हमारा देश, धन्य है हमारा देश, मोदीजी आए हैं।' बोलो 'जय मॉरीशस, जय भारत'। गीत गवई, एक पारंपरिक भोजपुरी संगीत शैली है, जो मॉरीशस में बहुत लोकप्रिय है, यह गीत भारत के भोजपुरी क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसे मॉरीशस में बसे भारतीय समुदाय द्वारा यहां लाया गया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी गई है।
पीएम मोदी ने मॉरीशस में हुए भव्य स्वागत की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है। उन्होंने लिखा, 'मॉरीशस में भारतीय समुदाय ने हमारा गर्मजोशी से स्वागत किया। भारतीय विरासत, संस्कृति और मूल्यों से उनका गहरा जुड़ाव सचमुच प्रेरणादायक है। इतिहास और हृदय का यह बंधन पीढ़ियों तक फलता-फूलता रहता है।