
गयाजी शहर में महिलाओं और छात्राओं के लिए शुरू की गई पिंक बस सेवा का शेड्यूल तय कर दिया गया है। साथ ही गयाजी से टिकारी जाने वाली बसों के लिए दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में रुकना और उसी रूट से गुजरना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी उद्देश्य से शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार और दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से उक्त रूट पर पिंक बसों के परिचालन को हरी झंडी दे दी।