Samachar Nama
×

PATNA  कभी उनके नाम से ही चिढ़ जाते थे बिहार के CM, उनके कारण ही NDA छोड़कर लालू की पार्टी से गठबंधन किया था

KK

बिहार न्यूज़ डेस्क !!!  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके जन्मदिन पर बड़ा जलसा करने वाले हैं। एक वक्त था जब CM नीतीश कुमार PM नरेंद्र मोदी के नाम से चिढ़ जाते थे। मोदी के कारण ही नीतीश ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन छोड़ा था। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि, हाल के दिनों में नीतीश कुमार ने मोदी के खास बनने के लिए दो फैसले लिए हैं। पहला ओम प्रकाश चौटाला के पिता पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती पर उन्होंने चौटाला के कार्यक्रम में जाने से मना कर दिया। खबरों से प्राप्त जानकर के अनुसार बताया जा रहा है कि,17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन है।दूसरा नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बिहार में टीकाकरण महोत्सव आयोजित करने का ऐलान किया।एक वक्त था जब नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी के नाम पर ऐसे चिढ़ते थे जैसे किसी में उनकी दुखती रग पर हाथ रख दिया हो।

विज्ञापन अखबार में छापा गया था।उसी समय पटना में BJP के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जब सभी नेता जुटे थे तो, CM नीतीश कुमार ने अपने आवास पर भोज का निमंत्रण दिया था। विज्ञापन वाले मसले को देखते हुए नीतीश कुमार ने भोज कैंसल कर दिया। वक्त के साथ यह तल्ख़ियां और बढ़ती रही। मामला उस समय का है जब 2010 में बाढ़ के बाद नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार को पांच करोड़ रुपए की सहायता राशि दी थी।बिहार में BJP-JDU साथ में तो थे, लेकिन नरेंद्र मोदी के नाम पर नीतीश कुमार बिफर जाते थे। 2013 में जब नरेंद्र मोदी को भाजपा ने राष्ट्रीय प्रचार समिति का अध्यक्ष बना दिया गया तो नीतीश कुमार ने अपना आपा खो दिया। BJP के अपने 17 साल के रिश्ते को एक झटके में तोड़ दिया। नीतीश ने RJD का बाहर से समर्थन लेकर सरकार चलाने लगे। उस समय नीतीश कुमार ने कहा था कि मिट्टी में मिल जाऊंगा लेकिन, BJP के साथ नहीं जाऊंगा।

नीतीश कुमार की पार्टी JDU महज 2 सीटों पर सिमट कर रह गई। तब नीतीश कुमार ने नैतिकता का हवाला देकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उसी समय जीतन राम मांझी बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। लगभग 9 महीने मुख्यमंत्री की कुर्सी से अलग रहे नीतीश कुमार 2015 में फिर से मुख्यमंत्री बने और उसी साल विधानसभा चुनाव में RJD के साथ मिलकर सरकार बनाई, जिसमें तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बने थे रिश्ता भी बहुत दिनों तक नहीं चला, महज 20 महीने में ही RJD से रिश्ता तोड़ कर नीतीश कुमार फिर से BJP के साथ आ गए। JDU- BJP ने मिलकर सरकार बना ली। तब से लेकर अब तक BJP के साथ नीतीश कुमार के रिश्ते बने हुए हैं। छिटपुट मौकों को छोड़ दिया जाए तो कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ है।

Share this story