महात्मा गांधी सेतु पर महाजाम, दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद पटना-हाजीपुर मार्ग पर फंसी हजारों
पटना में गांधी सेतु पर बुधवार सुबह से ही यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पुल पर छह घंटे से अधिक समय से भारी यातायात जाम लगा हुआ है। हाजीपुर और पटना की ओर जाने वाली दोनों सड़कें पूरी तरह बंद हैं। जिसके कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हालात ये हैं कि लोगों को अपने वाहन छोड़कर पैदल ही पुल पार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। पुल पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आता, जिससे स्थिति और खराब हो रही है।
यात्रियों की समस्याएं चरम पर हैं।
मोतिहारी जाने के लिए सुबह 3 बजे बस स्टैंड पहुंचे लोगों ने बताया, "बस सुबह 4 बजे निकली थी, लेकिन गांधी सेतु पर पहुंचते ही सड़क पर चल पड़ी। हम लोग पिछले दो घंटे से इस जाम में फंसे हुए हैं। लोगों को समय पर अपने घर या दफ्तर पहुंचने में काफी दिक्कत होगी। फंसे हुए सभी यात्रियों के दफ्तर या जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।"
वहीं इस जाम में फंसे सीतामढ़ी जा रहे कुछ लोगों ने बताया, "हम करीब 1 घंटे से फंसे हुए हैं। गाड़ी में छोटे-छोटे बच्चे हैं जो गर्मी और भीड़ के कारण परेशान हो रहे हैं। गाड़ियां न आगे बढ़ पा रही हैं, न पीछे।"