Samachar Nama
×

राहुल से बिहार की बुराई सुनकर नीतीश को लग सकता है बुरा, जानें आज क्या कहा

राहुल से बिहार की बुराई सुनकर नीतीश को लग सकता है बुरा, जानें आज क्या कहा

बिहार में बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष राज्य में बढ़ती अपराध की घटनाओं पर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी बिहार को 'भारत की अपराध राजधानी' बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था पर बड़ा हमला बोला है।

X पर पोस्ट किया
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा- बिहार 'भारत की अपराध राजधानी' बन गया है- हर गली में डर, हर घर में चिंता! एनडीए शासन बेरोज़गार युवाओं को हत्यारा बना रहा है। मुख्यमंत्री कुर्सी बचा रहे हैं, भाजपा के मंत्री कमीशन खा रहे हैं। मैं फिर दोहरा रहा हूँ- इस बार वोट सिर्फ़ सरकार बदलने के लिए नहीं, बल्कि बिहार को बचाने के लिए है। दरअसल, राहुल गांधी के ये शब्द मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुरे लग सकते हैं।

बिहार को कहा जाता है - अपराध राजधानी
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार को अपराध राजधानी कहा हो। इससे पहले भी राहुल गांधी कई बार बिहार को अपराध राजधानी कह चुके हैं। 6 जून को नालंदा के राजगीर में 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि बिहार, जो कभी सत्य, न्याय और अहिंसा की धरती थी, अब "भारत की अपराध राजधानी" बन गई है। पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के बाद, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया था कि भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को "भारत की अपराध राजधानी" बना दिया है।

बिहार में हालात बदतर

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी दावा किया है कि बिहार में हालात बदतर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार को अपराध का गढ़ बना दिया है।

राहुल गांधी के बयान से गरमाई राजनीति

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इस बयान से बिहार की राजनीति गरमा गई है। दरअसल, विपक्ष आगामी विधानसभा चुनाव में इस मुद्दे का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही, कांग्रेस भी इस मुद्दे को जनता के सामने ले जाने की तैयारी कर रही है।

Share this story

Tags