'किसी भी समय चुनाव के लिए NDA तैयार', विजय चौधरी के बयान से बिहार में सियासी हलचल तेज!

बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित बिहार पुलिस के नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान आज एक अप्रत्याशित और अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली। समारोह के मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी का हाथ पकड़कर उन्हें मंच से अलग ले गए और उनकी जगह ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को बैठा दिया। यह पूरा मामला उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री तथा मंत्री विजय चौधरी एक सिपाही को नियुक्ति पत्र सौंपने मंच पर आए। जैसे ही उन्होंने नियुक्ति पत्र देना शुरू किया, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक उनकी ओर मुड़े और बोले, 'ये-ये...' उन्होंने विजय चौधरी का हाथ पकड़ लिया और उन्हें मंच से हटने का इशारा किया।
आज की नियुक्ति केवल एक नौकरी नहीं,
— Vijay Kumar Choudhary (@VijayKChy) June 28, 2025
यह है हजारों परिवारों की मुस्कान।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar नीतीश कुमार जी द्वारा आज पटना के बापू सभागार में 21,391 बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनना मेरे लिए गर्व और… pic.twitter.com/lE6Kf82GNB
यह दृश्य मंच और सभागार में मौजूद सभी लोगों के लिए चौंकाने वाला था। किसी भी मंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। मंत्री विजय चौधरी इस अप्रत्याशित व्यवहार से एक पल के लिए चौंक गए, लेकिन स्थिति को संभालते हुए मुस्कुराते हुए मंच से चले गए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव को बुलाया और उन्हें नियुक्ति पत्र बांटने का जिम्मा सौंपा। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री या किसी मंत्री की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन समारोह में मौजूद लोगों और मीडिया के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है।
अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
पुलिस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में दिखा अजीब नजारा, CM नीतीश ने मंत्री विजय चौधरी को मंच से हटाया @news24tvchannel @NitishKumar @VijayKChy #BiharAssemblyElection pic.twitter.com/1tguD4o6SQ
— Deepti Sharma (@DeeptiShar24006) June 28, 2025
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि बचे हुए पदों पर जल्द भर्ती की जाए। क्योंकि 21 हजार पदों पर नियुक्ति हो चुकी है। अब अधिकारी जल्द से जल्द इस काम को पूरा करें।