Samachar Nama
×

KATIHAR  बाजार में 50 टन कचरा जमा, 12 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार से हड़ताल पर हैं नगर निगम के संविदाकर्मी

Take home this electric bike on EMI of around Rs 1200, will run 100 km on full charge
बिहार न्यूज़ डेस्क !!! शहर से कचरा का उठाव नहीं हो रहा है। चारों ओर कूड़ा कचरा का अंबार लग गया है। शहर के न्यू मार्केट , बाटा चौक, गर्ल्स स्कूल रोड, एमजी रोड, अनाथालय रोड, बड़ा बाजार, कालीबाड़ी चौक ,विनोद पुर, चौधरी मोहल्ला,रामपाडा चौक आदि शहर के मुख्य सड़कों पर कचरा उठाव नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि,शहर की गलियों चौक चौराहों व मुख्य सड़कों के किनारे में लगाए गए डस्टबिन में कचरा बाहर निकलकर सड़कों पर भी फैल गया है। खबरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, समान काम, समान वेतन सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम के संविदा कर्मी बुधवार से हड़ताल पर हैं। नगर निगम प्रशासन व एनजीओ के साफ सफाई कर्मचारी द्वारा प्रतिदिन निगम क्षेत्र से 50 से 55 टन कचरे का उठाव कर शहर से बाहर उदामारेखा के पास फेंका जाता है। ल कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से मंगलवार एवं बुधवार को कचरे का उठाव नहीं किया गया।

Share this story