अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे 20 लाख से ज्यादा रसगुल्ले, 15 टैंकर दूध मंगाया; पाइप से हो रही सप्लाई
बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। 25 नवंबर को होने वाले इस विवाह समारोह की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। शादी में मेहमानों के स्वागत और खानपान के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि समारोह में 20 लाख से अधिक रसगुल्ले तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए करीब 15 टैंकर दूध मंगाया गया है।
शादी में मिठाइयों की इतनी बड़ी व्यवस्था ने लोगों का ध्यान खींचा है। रसगुल्ले बनाने के लिए बड़ी मात्रा में दूध की जरूरत को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, दूध की सप्लाई टैंकरों से पानी के पाइप के जरिए की जा रही है, ताकि मिठाई बनाने के काम में लगातार दूध उपलब्ध कराया जा सके।
अनंत सिंह ने इससे पहले अपनी बेटी की शादी में पूरे बिहार के लोगों को खुला न्योता दिया था। उन्होंने कहा था कि किसी के पास शादी का कार्ड हो या न हो, हर कोई समारोह में शामिल हो सकता है। उनके इस बयान के बाद शादी को लेकर पहले से ही चर्चा तेज है।
अब 20 लाख से अधिक रसगुल्ले बनाने और 15 टैंकर दूध मंगाने की खबर ने समारोह की भव्यता को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। शादी में बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

