यूपी में धूप की तेजी से तापमान ने पकड़ा जोर, पारा 40 डिग्री की ओर; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

पहले सप्ताह में बारिश के सहारे गर्मी से राहत दिलाने वाले मई माह में मौसम का मिजाज बदलते ही गर्मी से राहत मिलने लगी है। मौसम साफ होने के साथ ही धूप तेज हो गई है और तापमान बढ़ गया है।
अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इसके चलते न केवल दिन में बल्कि रात में भी गर्मी का असर तेज होने लगा है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार गर्मी बढ़ने का यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। दिन का तापमान 40 डिग्री को पार कर जाएगा। रात का तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।आंकड़ों की बात करें तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक होने से लोगों को दिन में अपेक्षाकृत अधिक गर्मी का अनुभव हुआ। गुरुवार का अधिकतम तापमान बुधवार की तुलना में 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था।