Samachar Nama
×

Manish Kashyap का BJP छोड़ने पर बड़ा ऐलान, PM Modi के विरोध पर क्या बोले?  जानें पूरा मामला

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ दी। उन्होंने फेसबुक पर लाइव होकर अपने इस्तीफे का ऐलान किया। मनीष ने कहा कि अब वह भाजपा के सदस्य नहीं हैं। अब एक निजी चैनल से बात करते हुए मनीष ने पीएम मोदी से बिहार....
sadfds

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ दी। उन्होंने फेसबुक पर लाइव होकर अपने इस्तीफे का ऐलान किया। मनीष ने कहा कि अब वह भाजपा के सदस्य नहीं हैं। अब एक निजी चैनल से बात करते हुए मनीष ने पीएम मोदी से बिहार आने की अपील की। ​​उन्होंने बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य मुद्दों पर आवाज उठाने की बात कही। उनका कहना है कि अब वह बिहार की जनता के लिए लड़ेंगे। दरअसल, मनीष कश्यप ने रविवार को फेसबुक पर लाइव होकर भाजपा छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब वह भाजपा के सक्रिय सदस्य नहीं हैं। अगर भाजपा में रहकर मैं खुद को नहीं बचा सकता तो लोगों की क्या मदद करूंगा। इस बीच मनीष कश्यप ने रुमाल फैलाकर पीएम मोदी से बिहार आने की अपील की।

पीएम मोदी से बिहार में 'चमत्कार' करने की अपील

इस बीच मनीष कश्यप ने पीएम मोदी से बिहार में 'चमत्कार' करने की अपील लेकिन टोल टैक्स को लेकर सवाल उठाए। मनीष कश्यप ने पूछा कि जब गुजरात में सफेद नंबर प्लेट के लिए टोल टैक्स नहीं है तो बिहार में क्यों है? उन्होंने यह भी पूछा कि बिहार में बिजली, पेट्रोल और डीजल के दाम सबसे ज्यादा क्यों हैं।

अब अलग अंदाज में बात करेंगे मनीष

मनीष कश्यप ने कहा कि अब वह अपनी बात अलग अंदाज में रखेंगे। वह नया प्लेटफॉर्म तलाश रहे हैं। वह यह भी सोच रहे हैं कि उन्हें अपना खुद का प्लेटफॉर्म बनाना चाहिए या किसी और के साथ मिलकर 'ब्रांड बिहार' की बात करनी चाहिए। उन्होंने इशारों-इशारों में विधानसभा चुनाव लड़ने की भी बात कही। मनीष कश्यप ने लोगों से पूछा कि उन्हें कहां से चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह भी पूछा कि उन्हें किस पार्टी से लड़ना चाहिए या अकेले लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है।

बिहार के लिए लड़ने का फैसला किया

इस बीच, मनीष कश्यप ने कहा कि वह अपने इलाके में गए और कई इलाकों का दौरा किया। वहां लोगों से मिले। इसके बाद उन्होंने बिहार के लिए लड़ने का फैसला किया। वह पलायन रोकने के लिए लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब वे पार्टी में थे, तब भी उन्होंने इस मुद्दे पर आवाज उठाई थी। लेकिन, अब उन्हें लगता है कि पार्टी में रहकर वे अपनी आवाज मजबूती से नहीं उठा पाएंगे। इसलिए उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया। मनीष कश्यप ने कहा कि इस फैसले से कुछ लोग खुश होंगे तो कुछ लोग दुखी होंगे। मैं उनसे हाथ जोड़कर विनती करना चाहता हूं कि जो दुखी होंगे। मुझे मजबूर होकर यह फैसला लेना पड़ा। मैंने अपना तन, मन, धन पार्टी को समर्पित कर दिया। कुछ नेता कहते थे कि मनीष कश्यप महत्वाकांक्षी हैं। लेकिन मैं महत्वाकांक्षी नहीं हूं।

एनडीए का गढ़ तोड़ दूंगा

मनीष कश्यप ने कहा कि वे एनडीए के दोनों गढ़ चंपारण और मिथिला को तोड़ देंगे। इस दौरान मनीष ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर मंगल पांडेय ने थोड़ा भी ध्यान दिया होता तो मुजफ्फरपुर की बच्ची की मौत नहीं होती। बिहार में स्वास्थ्य विभाग में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। सारे सबूतों के साथ जल्द ही खुलासा करूंगा। मैं बिहार की जनता के साथ हूं और आगे भी रहूंगा। इस बीच मनीष कश्यप ने कहा कि मैंने जो कहा वो हुआ, इसलिए मैं एनडीए के दोनों गढ़ चंपारण और मिथिला को तोड़ दूंगा।

Share this story

Tags