Samachar Nama
×

भूमि विवाद पर कार्रवाई के विरोध में माले का जन आक्रोश मार्च, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

 भूमि विवाद पर कार्रवाई के विरोध में माले का जन आक्रोश मार्च, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

दिनारा थाना क्षेत्र के बेलवइया गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को हुई हिंसा के बाद पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई कथित दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को जन आक्रोश मार्च निकाला गया। अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा और भाकपा माले के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सासाराम में प्रदर्शन किया।

जन आक्रोश मार्च की अगुवाई भाकपा माले के जिला सचिव अशोक बैठा ने की। मार्च कुशवाहा भवन से शुरू होकर धर्मशाला मोड़, पोस्ट ऑफिस चौराहा, करगहर मोड़ होते हुए कचहरी पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय का घेराव किया।

प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। माले नेताओं ने आरोप लगाया कि हिंसा की आड़ में निर्दोष ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने गिरफ्तार ग्रामीणों की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Share this story

Tags