Samachar Nama
×

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

बिहार सरकार के अधिकारियों के तबादले की प्रक्रिया चल रही है। नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिसमें अपर सचिव, संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता, उप सचिव और इन सभी पदों के समकक्ष स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

तबादले की अधिसूचना जारी

राज्यपाल के आदेश पर सरकार ने अवर सचिव विनोद कुमार सिंह के हस्ताक्षर से इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी इस अधिसूचना में लिखा है कि उपरोक्त अधिकारियों को उनके पदों से स्थानांतरित किया जाता है। साथ ही उन्हें अगले आदेश तक अधिसूचना में दिए गए स्थान पर ही पदस्थापित किया जाता है।

कौन कहां भेजा गया?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम चंपारण के अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह को बिहार के सूचना जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं, सुपौल के अपर समाहर्ता राशिद कलीम अंसारी को सामान्य प्रशासन विभाग में प्रशासनिक पदाधिकारी बनाया गया है। समस्तीपुर के नगर आयुक्त कुमार देवेंद्र को जल संसाधन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।

Share this story

Tags