खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र के वेदांत नितिन ने जीता गोल्ड, हरियाणा दूसरे तो पंजाब तीसरे नंबर पर
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की निशानेबाजी प्रतियोगिता के तीसरे दिन महाराष्ट्र के वेदांत नितिन ने 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल (पुरुष युवा वर्ग) में 452.5 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। वेदांत के बाद हरियाणा के रोहित कन्यान ने 451.9 अंकों के साथ रजत पदक और पंजाब के अमितोज सिंह ने 440.1 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।
जीत के बाद वेदांत ने कहा कि पिछली खेलो इंडिया प्रतियोगिता में वह पांचवें स्थान पर रहे थे, इसलिए इस बार वह थोड़े नर्वस थे। लेकिन अब जब मैंने स्वर्ण पदक जीत लिया है तो यह हमारे लिए बहुत खास हो गया है।
वेदांत ने कहा कि मैं 2022 से खेलो इंडिया से जुड़ा हूं और सरकार से मिली वित्तीय सहायता से चीजें काफी आसान हो गई हैं। मैं पहले भी भाग ले चुका हूं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बार बिहार सरकार द्वारा की गई व्यवस्था सराहनीय है।

