भारत-पाक तनाव: बिहार में अलर्ट के बीच एक्शन में दिखे बक्सर के SP, जानिए किस पर हो
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर लगातार हो रही गोलीबारी के बीच देश में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इसके तहत पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश के आलोक में शुक्रवार की देर रात तक जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की गई।
सीमा पर तनाव के चलते सतर्कता बढ़ा दी गई है।
दरअसल, सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच देश के अंदर घुसपैठियों की नापाक हरकतों की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसे ध्यान में रखते हुए पिछले दो दिनों से राज्य भर में एहतियात बरतते हुए राज्य के सीमावर्ती जिलों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस वाहनों की जांच कर रही है।
इस संबंध में बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के आलोक में शुक्रवार की रात 11 बजे अचानक जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया। इसके तहत देर रात चलने वाले सभी प्रकार के वाहनों की गहन जांच व जांच की गई।

