Samachar Nama
×

भारत का 11 साल में हुआ चहुमुखी विकास, दुनिया में बढ़ा देश का सम्मान

भारत का 11 साल में हुआ चहुमुखी विकास, दुनिया में बढ़ा देश का सम्मान

भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल बिहारी सभागार में “मोदी सरकार के 11 वर्ष- संकल्प से सिद्धि तक” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी ने कई मील के पत्थर पूरे किए हैं। अब हमारी गिनती चीन, अमेरिका और रूस जैसे देशों में होती है। डॉ जायसवाल ने कहा कि इन 11 वर्षों में हमने भारत का एक नया रूप देखा है। इन वर्षों में देश ने सभी क्षेत्रों में विकास किया है, दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर में भी हमने अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया और दुनिया को अपनी ताकत का लोहा मनवाया। संयोजक राधा मोहन शर्मा ने विषय प्रवेश कराया और इस पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला का मार्गदर्शन महामंत्री राजेश वर्मा, नागेंद्र जी और भीखूभाई दलसानिया ने किया। कार्यशाला का संचालन लाजवंती झा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन तारकेश्वर ठाकुर एडवोकेट ने किया।

Share this story

Tags