Samachar Nama
×

बिहार में खौफनाक प्रेम कहानी: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का माना जाता है, लेकिन बदलते समय और सोच ने इस रिश्ते की नींव को भी डगमगा दिया है। विश्वास, वफादारी और त्याग जैसे शब्द अब केवल शादी के फेरे तक सीमित होते जा रहे हैं। बिहार के समस्तीपुर से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है.........
hf

पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का माना जाता है, लेकिन बदलते समय और सोच ने इस रिश्ते की नींव को भी डगमगा दिया है। विश्वास, वफादारी और त्याग जैसे शब्द अब केवल शादी के फेरे तक सीमित होते जा रहे हैं। बिहार के समस्तीपुर से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इस रिश्ते की मर्यादा को तार-तार कर दिया। एक महिला ने न सिर्फ अपने पति के साथ विश्वासघात किया, बल्कि जब उसका राज़ खुल गया, तो प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना समस्तीपुर जिले के लगूनियां रघुकंठ गांव की है। यहां रहने वाला 30 वर्षीय सोनू कुमार ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह पत्नी स्मिता और दो बच्चों के साथ एक साधारण जीवन जी रहा था। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी पत्नी उसकी गैर-मौजूदगी में किसी और की बाहों में अपना सुकून ढूंढ रही है।

बच्चों की ट्यूशन बनी अवैध संबंधों की शुरुआत

स्मिता ने अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए एक स्थानीय टीचर हरिओम कुमार को रखा था। हरिओम का रोज आना-जाना हुआ और इसी दौरान उसका स्मिता से अवैध संबंध बन गया। यह सिलसिला इतने गुप्त तरीके से चल रहा था कि किसी को भी भनक नहीं लगी। जब पति सोनू काम पर बाहर रहता, उस दौरान दोनों घर में संबंध बनाते। बच्चों को बाहर खेलने भेज दिया जाता, और घर के भीतर चलती थी प्रेम कहानी की खौफनाक पटकथा।

रंगे हाथों पकड़ा और फिर हुआ कत्ल

एक दिन सोनू ने अपनी पत्नी और हरिओम को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। यह नजारा देखकर वह बौखला गया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच झगड़े शुरू हो गए। कई बार यह विवाद पंचायत तक भी पहुंचा। यहां तक कि एक बार दोनों के बीच सुलह के लिए बॉन्ड पेपर पर समझौता भी करवाया गया था। लेकिन मन से अलग हो चुके रिश्ते को कानून के कागज जोड़ नहीं पाए। शुक्रवार की रात सोनू जब देर रात करीब 12 बजे ऑटो चलाकर घर लौटा, तो उसके बाद की कहानी बेहद दर्दनाक हो गई। शनिवार की सुबह उसका शव बरामद हुआ। शक के आधार पर सोनू के पिता टुनटुन झा ने बहू स्मिता पर एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने स्मिता और उसके प्रेमी हरिओम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में जो सच्चाई सामने आई, वह रूह कंपा देने वाली थी।

पत्नी ने ही रचा कत्ल का प्लान

पूछताछ में खुलासा हुआ कि स्मिता ने पति की हत्या की साजिश पहले ही रच ली थी। सोनू द्वारा अफेयर पकड़े जाने के बाद वह डर गई थी कि कहीं उसका रिश्ता और प्रेमी समाज के सामने न आ जाएं। ऐसे में उसने हरिओम के साथ मिलकर सोनू को रास्ते से हटाने का फैसला किया। हत्या के बाद दोनों ने मिलकर लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन अपराध ज्यादा दिनों तक छुप नहीं सका।

पति के हक में था सिर्फ उसका संघर्ष

जिस पत्नी के लिए सोनू दिन-रात मेहनत करता था, वही पत्नी उसकी मौत की वजह बन गई। यह घटना न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ गई, बल्कि समाज के सामने यह भी सवाल खड़ा करती है कि रिश्तों में गिरावट की वजह क्या है? क्या अब रिश्ते वासना की बुनियाद पर बन और बिगड़ रहे हैं? फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। मृतक के परिवार की मांग है कि दोनों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि ऐसे रिश्तों को कलंकित करने वालों को सबक मिल सके।

Share this story

Tags