
बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। हर जिले में मानसून की बारिश हो रही है। इसमें लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को पटना, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, औरंगाबाद, गया समेत अधिकांश जिलों में देर रात तक भारी बारिश होती रही। शेखपुरा, मधेपुरा, बेगूसराय, सहरसा, सासाराम और छपरा में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम का यही मिजाज आज भी देखने को मिलेगा। आज बारिश की स्थिति में बढ़ोतरी की संभावना है। आज पूरे दिन बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। ऐसे में किसानों से लेकर आम लोगों तक सभी को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आपदा विभाग वज्रपात, बिजली और नदियों के जलस्तर पर नजर रख रहा है। कंट्रोल रूम से पूरे बिहार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। आज इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
आज 21 जून को किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में भारी बारिश की संभावना है।
पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, गोपालगंज, सीवान, सारण, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में कई जगहों पर बारिश का अनुमान है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मध्यम से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले 24 घंटों में राज्य के कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
ककोलत जलप्रपात में हर जगह पानी
बिहार के कई जिलों की तरह नवादा में भी लगातार बारिश हो रही है। गया में फल्गु नदी पानी से लबालब भरी हुई है। वहीं ककोलत जलप्रपात में बाढ़ जैसी स्थिति देखी गई। झारखंड क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जलप्रपात का जलस्तर बढ़ गया है। इसके अलावा जलस्तर बढ़ने से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। आपदा विभाग इन सभी घटनाओं पर नजर रख रहा है। पटना कंट्रोल रूम से पूरे बिहार पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
प्रमुख शहरों का तापमान और एक्यूआई
शहर का तापमान अधिकतम/न्यूनतम एक्यूआई
पटना 30.5/26.6 60
मुजफ्फरपुर 31.2/25.7 48
गया 27.6/24.2 42
पूर्णिया 29.4/25.5 22
भागलपुर 29.5/25.4 36
पश्चिम चंपारण 35.5/25.5 84
डेहरी 32.6/26.2 51